बीजपुर पुलिस द्वारा दहेज मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान लगातार जारी है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार  गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में थाना बीजपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

दिनांक26.08.2026 को थाना बीजपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 94/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में तलाश एवं दबिश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सोनू पुत्र स्व0 रामलाल, निवासी ग्राम सिरसोती, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 24 वर्ष को शिव मंदिर सिरसोती के पास से प्रातः करीब 05:42 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

जनपद में चीनी की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को लेकर डीएम ने दिए निर्देश Read More जनपद में चीनी की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को लेकर डीएम ने दिए निर्देश

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह,उ0नि0 कमलाकान्त पाण्डेय, हे0का0 भानू प्रताप यादव, का0 कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल रहे।

डीएम की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी, उपहार के साथ मिला सफलता का मंत्र Read More डीएम की कलाई पर छात्राओं ने बांधी राखी, उपहार के साथ मिला सफलता का मंत्र

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें