कनहर डैम प्रभावित गांवों में 01 से 15 सितंबर तक गांव में ही सुनी जाएंगी प्रभावित परिवारों की समस्याएं

भूमि रजिस्ट्री, सत्यापन एवं नहर निर्माण हेतु कृषकों की भूमि क्रय से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता से हो निस्तारण-जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

कनहर डैम से प्रभावित परिवारों की भूमि, पुनर्वास एवं अन्य लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में कनहर विभाग एवं संबंधित राजस्व अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावित परिवारों से जुड़े प्रकरणों के समाधान को प्राथमिकता देते हुए विभागीय समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी ओबरा एवं उप जिलाधिकारी दुद्धी को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में भूमि की रजिस्ट्री, सत्यापन एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताओं से संबंधित लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मिलने वाले लाभ में अनावश्यक विलंब न हो। बैठक में नहर निर्माण के लिए आवश्यक कृषकों की भूमि क्रय से संबंधित समस्याओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

जनपद में सड़कों को गड्ढामुक्त  करने का अभियान तेज Read More जनपद में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कृषकों से जुड़े भूमि क्रय के प्रकरणों का परीक्षण कर नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 01 से 15 सितंबर तक कनहर डैम से प्रभावित गांवों में राजस्व एवं कनहर विभाग की संयुक्त चौपालें आयोजित की जाएं। इन चौपालों में अधिकारी मौके पर ग्रामीणों एवं प्रभावित परिवारों की भूमि, रजिस्ट्री, सत्यापन, पुनर्वास तथा अन्य समस्याओं को सुनें और जिन प्रकरणों का मौके पर समाधान संभव हो, उनका नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करें। शेष मामलों का प्रभावी अनुश्रवण करते हुए उन्हें समयबद्ध रूप से निस्तारित किया जाए।

10 हजार से अधिक बहनों से समाजसेवी मनीष मिश्रा ने बंधाया रक्षाबंधन Read More 10 हजार से अधिक बहनों से समाजसेवी मनीष मिश्रा ने बंधाया रक्षाबंधन

डैम के डूब क्षेत्र से प्रभावित अवशेष 252 परिवारों को पुनर्वास पैकेज प्रदान किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी ने सत्यापन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सत्यापन का कार्य पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप किया जाए, जिससे पात्र प्रभावित परिवारों को पुनर्वास पैकेज का लाभ उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में कनहर डैम के निर्माण से संबंधित शेष कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लंबित निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा कार्यों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट Read More ओबरा बांध के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत प्रशासन अलर्ट

जिलाधिकारी ने बांध की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक पुलिस सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बांध के समीप स्थानीय जनता के सुगम आवागमन की आवश्यकता को देखते हुए उपयुक्त स्थल पर पुल निर्माण की संभावनाओं के लिए सर्वेक्षण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कनहर परियोजना से प्रभावित परिवारों की समस्याओं के समाधान में राजस्व एवं कनहर विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। चौपालों के आयोजन का उद्देश्य प्रभावित लोगों तक प्रशासन की सीधी पहुंच सुनिश्चित करते हुए उनके लंबित प्रकरणों को यथासंभव स्थानीय स्तर पर ही समाधान की दिशा में आगे बढ़ाना है। बैठक में मुख्य अभियंता, कनहर, समस्त संबंधित अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता सहित राजस्व तथा कनहर विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें