भारत
5.94 करोड़ की लागत से दो सड़कों के निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ अंतर्गत 5.94 करोड़ के लागत की दो सड़कों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति लोक निर्माण विभाग से मिलने पर क्षेत्रवासियों में खुशी है। इन सड़कों के बनने से क्षेत्र के गाँवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, किसानों, व्यापारियों और आमजन को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी पत्र के मुताबिक विधायक विनय वर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के नौडिहवा पुल एप्रोच से जीतपुर चौराहा तक मिसिंग लिंक मार्ग का निर्माण कार्य जिसकी लंबाई 3.700 किलोमीटर व लागत रुपये 321.99 लाख तथा बानगंगा कैनाल पटरी सम्पर्क मार्ग से परासपिंडा सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य जिसकी लंबाई 2.900 किलोमीटर तथा लागत रुपये 271.69 लाख यानी कुल लागत रुपये 593.68 लाख (लगभग 5.94 करोड़ रुपये) है।
विधायक ने कहा कि इन सड़कों के बनने से क्षेत्र के गाँवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, किसानों, व्यापारियों और आमजन को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।अभी इसी तरह की और सड़कों की स्वीकृति भी शीघ्र मिलने वाली है।
शोहरतगढ़ के सर्वांगीण विकास का यह क्रम लगातार जारी रहेगा। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया।
upnews Pwd swatantraprabhat Siddharthnagar YOGIADITYANATH farmers Shohratgarh Traders UttarPradeshNews SiddharthnagarNews VinayVerma RoadConstruction PublicWorksDepartment RoadDevelopment InfrastructureDevelopment RuralConnectivity VillageConnectivity UttarPradeshGovernment PublicTransport DevelopmentNews RoadProject MissingLinkRoad BangangaCanal Jeetpur Naudihwa ParasPinda ShohratgarhDevelopment


Comments