भारत
सिद्धार्थनगर में निषाद समाज का महंत राजू दास की टिप्पणी पर प्रदर्शन
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
उसका बाजार थाना परिसर में गुरुवार को निषाद समाज ने महंत राजू दास की टिप्पणी का विरोध में प्रदर्शन कर किया।इस प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय पासवान औ+र निषाद समाज के सदस्यों ने एक टीवी चैनल डिबेट में महंत राजू दास द्वारा अमर्यादित भाषा का इस्तमाल पर कड़ी आपत्ति जताई।
सपा के पूर्व विधायक विजय पासवान के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उसका बाजार थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने महंत राजू दास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ठोस कार्यवाही की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने जोर देकर कहा कि निषाद समाज हमेशा प्रभु श्री राम के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना रखता आया है।ऐसे में समाज के किसी व्यक्ति के खिलाफ कथित अपमानजनक भाषा को स्वीकार नही किया जा सकता।
इस दौरान मनोज कुमार सहानी, विनोद कुमार सहानी,राम लक्ष्मण साहनी, लवकुश सहानी,शिव कुमार साहनी,अशोक साहनी आदि लोगो ने थाने पर पहुंचकर ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग किया हैं।
upnews protest swatantraprabhat Siddharthnagar Demonstration Memorandum Controversy UttarPradeshNews SiddharthnagarNews UskaBazar NishadSamaj NishadCommunity RajuDas VijayPaswan SamajwadiParty FormerMLA PoliceStation PoliceComplaint LegalAction TVDebate ReligiousSentiments LordRam SocialIssue LocalNews PoliticalNews


Comments