डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डीकर की पुण्यतिथि पर कांग्रेस सेवा दल ने दी श्रद्धांजलि

मलिन बस्ती के बच्चों में बाँटी खाद्य सामग्री।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
नैनी, प्रयागराज।
 
तत्कालीन हिंदुस्तानी सेवा दल और मौजूदा कांग्रेस सेवा दल के संस्थापक डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डीकर की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के स्वयंसेवकों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने गऊघाट स्थित मलिन बस्ती में पहुंचकर वहां के बच्चों को बिस्कुट सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की
 
।इस दौरान कांग्रेस सेवा दल के शहर मुख्य संगठक अभिनीत कुशवाहा ने डॉ. हार्डीकर के योगदान को याद करते हुए बताया कि सन 1920 में असहयोग आंदोलन के बाद अंग्रेज सरकार ने बड़ी संख्या में क्रांतिकारियों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था और भयंकर दमन किया था। इस दमन के कारण कई क्रांतिकारी टूट गए और क्रांति से किनारा कर लिया।
 
 ऐसी परिस्थिति को डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्डीकर ने भली-भांति समझा और सैन्य प्रशिक्षण के माध्यम से अहिंसक युद्ध लड़ने के लिए एक संगठन तैयार किया। वही संगठन उस दौर में हिंदुस्तानी सेवा दल के रूप में स्थापित हुआ, जो आगे चलकर कांग्रेस सेवा दल के रूप में जाना गया।इस अवसर पर जिला मुख्य संगठक अनुपम श्रीवास्तव, शहर उपाध्यक्ष गुलेरेज हैदर, जिला उपाध्यक्ष भास्कर सिंह, शहर उपाध्यक्ष अनुज यादव, मनोज पटेल, मोहम्मद आरिफ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें