भारत
रक्षाबंधन आज:खरीदारों से गुलजार रहे बाजार दिन भर रहा भीड़
भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को है।इसे लेकर लोग काफी उत्साहित हैं।त्योहार से एक दिन पहले गुरुवार को बाज़ार में खरीदारों से खचाखच भरे रहे।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को है।इसे लेकर लोग काफी उत्साहित हैं।त्योहार से एक दिन पहले गुरुवार को बाज़ार में खरीदारों से खचाखच भरे रहे।खरीदारों की सबसे ज्यादा भीड़ आभूषण, कपड़े, जूते-चप्पल, मिठाई, किराना, सौंदर्य प्रसाधन, उपहार और राखियों की दुकानों पर रही।
भाई-बहन का पवित्र प्रेम वैसे तो केवल एक रेशम की डोर से ही बंधा हुआ है।अब रेशमी राखी के अलावा सोने-चांदी की राखियों का भी काफी ज्यादा रिवाज बढ़ गया है। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में रेशमी राखियों के अलावा कई प्रकार की पारंपरिक एवं फैंसी राखियों की खरीदारी के साथ सोने-चांदी की राखी भी बहनें अपने भाईयों की कलाई पर बांधने के लिए बढ़चढ़ कर खरीदती रही।
upnews swatantraprabhat Siddharthnagar Rakshabandhan UttarPradeshNews SiddharthnagarNews RakhiFestival RakhiShopping FestivalShopping BrotherSisterLove RakhiMarket GoldRakhi SilverRakhi TraditionalRakhi FancyRakhi FestivalMarket JewelleryShopping ClothingShopping SweetShops GiftShopping CosmeticsShopping FestiveSeason IndianFestivals RakshaBandhan2026 FestivalNews LocalMarket


Comments