खेलो इंडिया संवाद में सांसद जगदंबिका पाल ने युवाओं से खेल को जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में मेरा युवा भारत सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
सिद्धार्थनगर।
 
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में मेरा युवा भारत सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल रहे। उन्होंने युवा खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व, अनुशासन, लक्ष्य के प्रति समर्पण और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
 
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न जिलों के एथलेटिक खिलाड़ियों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया है। प्रधानमंत्री का यह प्रयास देश के युवाओं में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और विश्वास पैदा करने वाला है। उन्होंने कहा कि मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री है जो अपने देश के खिलाड़ियों से सीधे संवाद कर रहे है।
 
सांसद जगदंबिका पाल ने अपने खेल जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे स्वयं हॉकी खेल चुके हैं तथा स्टेट और विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज भी उनकी फिटनेस के पीछे खेलों का बड़ा योगदान है।
 
युवाओं को प्रेरित करते हुए सांसद ने कहा कि यदि मन में जुनून और लक्ष्य को हासिल करने का जज्बा हो तो कोई भी मंजिल असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान के अनुरूप 2036 के ओलंपिक में भारत के युवा अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतें, इसके लिए आज से ही 5 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चों को अपना लक्ष्य तय कर पूरी मेहनत और तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
 
सांसद ने मेजर ध्यानचंद जैसे महान खिलाड़ियों का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने अपने खेल कौशल से देश को विश्व पटल पर गौरव दिलाया। संजय साहनी धावक  तथा धाविका मोनिका शर्मा को अपने खेल के क्षेत्र में योगदान देने के लिए सांसद जगदंबिका पाल ने पुरस्कृत भी किया 
 
इस अवसर पर स्पोर्ट ऑफिसर चंदन सिंह, डॉक्टर  निशांत कुमार चौहान जिला युवा अधिकारी, डॉक्टर अश्वनी कुमार रजिस्टार विश्वविद्यालय, डॉक्टर देवबक्स सिंह एनएसएस समन्वयक, अपर जिला अधिकारी गौरव श्रीवास्तव, अमित उपाध्याय, रमेश मणि त्रिपाठी,  राजेश शर्मा , सबलू साहनी , विजय कश्यप, मंगेश शुक्ला, रामदेव कनौजिया, धनंजय सिंह, रमेश गुप्ता, रेनू त्रिपाठी,डॉक्टर अमित साहनी आदि उपस्थित रहे

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें