भारत
पत्नी की हत्या के वांछित आरोपी को वाल्टरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया
बस्ती। बस्ती जिले के थाना वाल्टरगंज पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान फूलचन्द्र पुत्र राम राज, निवासी ग्राम बहेरिया, थाना वाल्टरगंज, जनपद बस्ती के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक थाना वाल्टरगंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 192/2026, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित मामले में फूलचन्द्र वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने उसे 25 अगस्त 2026 को शाम 7:53 बजे बक्सई चौराहे से कुछ दूरी पर हर्दिया जाने वाली सड़क पर राजा के बाग के सामने से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह, हेड कांस्टेबल राजाराम गुप्ता, कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव तथा रिजर्व आर्म्ड कांस्टेबल निर्मल सिंह और प्रमोद कुमार यादव शामिल रहे
#CrimeNews #LegalAction #SwatantraPrabhat #BastiNews #बस्तीसमाचार #WalterganjPolice #वाल्टरगंजपुलिस #BastiPolice #बस्तीपुलिस #MurderCase #हत्या का मामला #WifeMurder #पत्नीकीहत्या #WantedAccused #वांछितआरोपी #Foolchandra #PoliceArrest #पुलिसगिरफ्तारी #अपराधसमाचार #विधिककार्रवाई #CourtProceedings #न्यायालयपेशी #BNSS #UttarPradeshPolice #उत्तरप्रदेशपुलिस


Comments