संस्कार भारती मीरजापुर की जिला अध्यक्ष पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने दिए 51 हजार रुपये
मीरजापुर।
रामलाल साहनी
मिर्जापुर। संस्कार भारती, मिर्जापुर इकाई की वार्षिक योजना बैठक में अध्यक्ष एवं पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव ने संगठन की सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना करते हुए 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की।
उन्होंने कहा कि भारतीय कला, लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में समाज की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। यह राशि संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष श्री गणेश प्रसाद अवस्थी के कर-कमलों से जिला महामंत्री शिवराम शर्मा को सौंपी गई।
इस अवसर पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने करतल ध्वनि से पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया। सदस्यों ने कहा कि उनका यह सहयोग संगठन के प्रति विश्वास, आत्मीयता और समर्पण का प्रेरणादायी प्रतीक है।


Comments