ग्राम पंचायत भवन में नहीं कर्मचारी नहीं बैठ रहे कर्मचारियों के बैठने की मांग
बस्तीजिले के दुबौलिया ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत भवनों को ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित किया गया है।
बस्ती। बस्तीजिले के दुबौलिया ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत भवनों को ग्राम सचिवालय के रूप में विकसित किया गया है। भवनों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के बावजूद कई स्थानों पर कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति नहीं होने से ग्रामीणों को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ऐसा ही मामला दुबौलिया विकासखंड के डिंगरापुर ग्राम सचिवालय का सामने आया है। डिंगरापुर जनकल्याण समिति ने ग्राम सचिवालय में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
समिति का आरोप है कि ग्राम सचिवालय भवन में कर्मचारियों के नियमित रूप से नहीं बैठने के कारण ग्रामीणों में असंतोष है। ग्रामीणों को यह भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है कि सचिवालय में कौन-कौन से कर्मचारी तैनात हैं और उनकी नियमित उपस्थिति हो रही है या नहीं।
जनकल्याण समिति ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम सचिवालय में तैनात कर्मचारियों के नाम, पद, नियुक्ति/पदस्थापन, उपस्थिति तथा किए गए भुगतान की निष्पक्ष जांच कराई जाए। समिति ने कहा कि यदि बिना कार्य किए अथवा वास्तविक उपस्थिति के बिना किसी कर्मचारी को भुगतान किए जाने की पुष्टि होती है तो जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए और सरकारी धन की वसूली भी कराई जाए।
समिति ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य किसी व्यक्ति का विरोध करना नहीं, बल्कि ग्राम सचिवालय में पारदर्शिता, जवाबदेही और ग्रामीणों को बेहतर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है। समिति ने प्रशासन से ग्राम सचिवालय में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की भी मांग की है।
breaking news Panchayat Bhawan gram panchayat UP Government basti news local news uttar pradesh news government scheme government employees Rural News Rural Development Basti district Administrative Negligence Transparency public complaint Basti latest news Investigation Demand Rural Governance Government Accountability Government Services Dubaulia Government Funds Dingrapur Gram Secretariat Employee Attendance Public Services


Comments