बहिन की हत्या कर एक्सीडेंट की एफआईआर 

कानपुर कमिश्नरेट के संचेडी थाना क्षेत्र में एक महिला सीमा पाल की हत्या उसी के भाई श्याम जी पाल ने की थी और उस घटना को एक्सीडेंट क़रार दिया था। पुलिस ने बहिन के हत्यारे भाई श्याम जी पाल को गिरफ्तार कर लिया है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट के संचेडी थाना क्षेत्र में एक महिला सीमा पाल की हत्या उसी के भाई श्याम जी पाल ने की थी और उस घटना को एक्सीडेंट क़रार दिया था। पुलिस ने बहिन के हत्यारे भाई श्याम जी पाल को गिरफ्तार कर लिया है।
 
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस एम कासिम आबिदी ने बताया कि अगस्त 2025 में थाना सचेंडी क्षेत्र में एक एक्सीडेंट की घटना कि एफआईआर दर्ज कराई गई थी लेकिन जब उसकी विवेचना आगे बढ़ी तब पता चला कि यह एक्सीडेंट नहीं हत्या का मामला है। इसके बाद पुलिस ने अन्य पहलुओं पर जांच शुरू की और साक्ष्य एकत्र किए।
 
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जिस डंपर से दुर्घटना होना बताया गया था उस डंपर की लोकेशन उस समय फतेहपुर में मिली थी। सीसीटीवी फुटेज में भी ऐसे किसी एक्सीडेंट के साक्ष्य नहीं मिले थे।
 
मृतका सीमा पाल ने हत्या के एक दिन पहले अपने मंगेतर को मैसेज भी किया था कि उसके भाई द्वारा उसकी हत्या कराई जा सकती है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि यह एक प्रोपर्टी का मामला था। मृतका की मां ने अपनी प्रोपर्टी मृतका के नाम कर दी थी तभी से उसका भाई श्याम जी पाल उससे खिन्न था और उसकी हत्या की फिराक में था। पुलिस ने बताया कि विवेचना में संपत्ति विवाद के चलते मृतका के भाई  की संलिप्तता सामने आई, जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें