डॉन बॉस्को बाल गृह से दो नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

........बुधवार तड़के बिना बताए आशालयम से निकले दोनों किशोर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मोहनलालगंज। मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के अतरौली स्थित डॉन बॉस्को आशालयम बाल गृह से दो नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। दोनों बुधवार तड़के करीब तीन बजे बिना किसी को बताए आशालयम से निकल गए। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर अहमदपुर खालसा निवासी दुर्गेश कुमार ने मोहनलालगंज थाने में तहरीर देकर दोनों की तलाश कराने की गुहार लगाई है।

बताया गया कि लापता किशोरों में 14 वर्षीय रोमांश का स्थायी पता जलालपुर, रुदौली, अयोध्या और 13 वर्षीय मंथन उर्फ शिवा का पता सदर कॉलोनी, शिव मंदिर, टोता चौक, सहारनपुर है। दोनों वर्तमान में डॉन बॉस्को आशालयम में रह रहे थे।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है। आशालयम परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों किस दिशा में गए और क्या उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी था। इसके अलावा पुलिस संभावित ठिकानों और परिचितों से भी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल दोनों के लापता होने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी सकुशल बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

About The Author

Post Comments

Comments