पहली बार बिजली की रोशनी से रोशन हुए तीन ग्रामीण क्षेत्र

आरडीएसएस योजना के तहत विद्युत लाइन का कार्य पूरा, ग्रामीण परिवारों को मिली बिजली की सौगात

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 

बलरामपुर, 20 अगस्त।

जनपद के विद्युत सुविधा से वंचित ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली की रोशनी से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। आरडीएसएस योजना के तहत विद्युत लाइन विस्तार का कार्य पूरा होने के बाद कई ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों में पहली बार बिजली पहुंची है, जहां अब तक परिवार विद्युत सुविधा से वंचित थे। बिजली पहुंचने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

आरडीएसएस योजना के अंतर्गत एलओएच (लाइन कार्य) के तहत विकासखंड पचपेड़वा की ग्राम पंचायत पिपरा जमुनी एवं मजरा मोतीहवा, विकासखंड रेहरा बाजार की ग्राम पंचायत रुधौली बुजुर्ग तथा विकासखंड उतरौला की ग्राम पंचायत फतेहपुर के हैदरगढ़ एवं वजीरगंज में विद्युत लाइन का कार्य पूर्ण कर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

घर-घर पहुंची बिजली की रोशनी

विद्युत सुविधा से वंचित इन ग्रामीण क्षेत्रों में पहली बार बिजली पहुंचने के बाद ग्रामीण परिवारों के घर रोशनी से जगमगा उठे हैं। लंबे समय से बिजली का इंतजार कर रहे ग्रामीणों के लिए यह सुविधा किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। बिजली आने से ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी भी आसान होने की उम्मीद है।



About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार