मनाई गई राजीव गांधी जयन्ती, राष्ट्रीय एकता का लिया संकल्प

क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 
 
लालगंज, प्रतापगढ़।
 
क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के कैम्प कार्यालय पर गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी तथा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र की अगुवाई में कांग्रेसियो ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
 
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता का प्रतिज्ञान लिया।
 
वर्चुअल संबोधन में सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में तकनीकी और संचार क्रांति के जरिए राष्ट्र के भविष्य को उज्ज्वल दिशा प्रदान की। उन्होने कहा कि मतदान की आयु इक्कीस वर्ष से घटाकर अठारह वर्ष करने का राजीव गांधी का निर्णय देश के युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में खुद को अधिकार सम्पन्न बनाना था।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता केडी मिश्र व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। सह संयोजक पप्पू तिवारी तथा विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने जयंती समारोह का संयोजन किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष पाण्डेय, हृदय नारायण मिश्र, राजू पाण्डेय, रामू मिश्र, सिंटू मिश्र, भास्कर शुक्ल, मोनू पाण्डेय, प्रभाकर पाल, रिंकू शुक्ला, पंकज तिवारी, अंशुमान पाण्डेय, छोटेलाल सरोज, बेलाल रहमानी, संतोष सिंह आदि रहे। आभार प्रदर्शन नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय जायसवाल ने किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार