विकास के दावों की खुली पोल, रोड पर पानी और कीचड़ से लोग परेशान
निर्माण के कुछ दिन बाद ही उखड़ी सुमरवा गांव की नई सड़क, ग्रामीणों ने लगाया घटिया सामग्री का आरोप।
सीतापुर संवाददाता नितिन कुमार, सकरन ब्लॉक: ।
महज कुछ महीने पहले बनी पक्की सड़क तलब में बदल गई है। सुमरावा ग्राम पंचायत में तंबौर और बिसवा जैसे बड़े कस्बों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क अप्रैल या मई के महीने में बनी थी आज से लगभग 4 महीने पहले और इस मुख्य सड़क का हाल एक नाले के समान हो गया है सरकार और प्रशासन भले ही गड्ढामुक्त सड़कों और विकास के बड़े-बड़े दावे कर रहे हों, लेकिन सुमरावा ग्राम पंचायत की जमीनी हकीकत इन दावों की पोल खोल रही है। यहां की मुख्य सड़क पिछले कई सालो से बदहाली का आंसू रो रही है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे अब राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों में भारी आक्रोश, राहगीर चोटिल:स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित विभाग ने सड़क निर्माण में भारी लापरवाही और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है। सड़क की हालत इतनी बदतर है कि आए दिन बाइक सवार और राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।


Comments