नवीनतम
फीचर्ड
जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का समर्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत बनाने का आह्वान किया
कानपुर। जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। फूलबाग स्थित नाना राव पार्क में आयोजित जनपद के मुख्य समारोह में प्रदेश की राज्यमंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग प्रतिभा शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन किया गया।
राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य ज्ञात-अज्ञात क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता आंदोलन में कानपुर की धरती और यहां के वीरों का योगदान स्वर्णाक्षरों में अंकित है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की नई पहचान बना रहा है। उन्होंने नागरिकों से कर्तव्यबोध के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हुए
।
।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि कानपुर की धरती का स्वतंत्रता आंदोलन में गौरवशाली योगदान रहा है। स्वतंत्रता दिवस अमर बलिदानियों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने जनपदवासियों से सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने नाना राव पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की स्वतंत्रता और रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को नमन किया।
UP News kanpur news uttar pradesh news यूपी समाचार कानपुर कानपुर समाचार Uttar Pradesh latest news Kanpur News Today Jitendra Pratap Singh Kanpur District Independence Day Celebration 80th Independence Day स्वतंत्रता दिवस समारोह 80वां स्वतंत्रता दिवस 15 August Celebration जनपद कानपुर नाना राव पार्क Nana Rao Park फूलबाग कानपुर Phoolbagh Kanpur प्रतिभा शुक्ला Pratibha Shukla जितेंद्र प्रताप सिंह


Comments