नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सिविल लाइंस से निकली भव्य मोटर साइकिल तिरंगा रैली,
देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तीसरे दिन मंगलवार को प्रयागराज में मोटर साइकिल तिरंगा रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज, ।
देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तीसरे दिन मंगलवार को प्रयागराज में मोटर साइकिल तिरंगा रैली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह सिविल लाइंस स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहे से निकली तिरंगा मोटर साइकिल रैली में नागरिक सुरक्षा, भारत स्काउट एवं गाइड, होमगार्ड तथा संस्कृति विभाग से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक और छात्र शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ शहर में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
मोटर साइकिल रैली का शुभारंभ प्रातः करीब 7:30 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौराहे, सिविल लाइंस से हुआ। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन अनिल कुमार उर्फ अन्नू भैया तथा उप नियंत्रक नीरज मिश्रा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल मोटर साइकिलों पर तिरंगा लहराता नजर आया और प्रतिभागियों ने देशभक्ति के जयघोष के साथ लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
रैली निर्धारित मार्ग से होते हुए हनुमान मंदिर चौराहा, इलाहाबाद संग्रहालय और मदन मोहन मालवीय चौराहा होते हुए अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल, गेट नंबर-3 पहुंची। यहां प्रतिभागियों ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया।
कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों के साथ विभिन्न लोकगीतों की भी प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने अपनी लोक कला और गायन के माध्यम से भारतीय संस्कृति, देशप्रेम और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का संदेश दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को दर्शकों की खूब सराहना मिली।
prayagraj prayagraj news local news uttar pradesh news Independence day National unity Netaji Subhash Chandra Bose national flag indian culture freedom fighters Bharat Scouts and Guides Cultural Program Anil Kumar Patriotism Motorcycle Rally Chandra Shekhar Azad Independence Day Celebration Culture Department Tiranga Rally Har Ghar Tiranga Abhiyan 2026 Civil Defence Home Guards Neeraj Mishra Patriotic Songs


Comments