नशे के कारोबारी 15 करोड़ की नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार, नेपाल से लाते थे चरस 

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के शहरों में ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाते थे

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। थाना फजलगंज पुलिस और सर्विलांस की टीम ने साढ़े पंद्रह किलो चरस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पंद्रह करोड़ रुपए है। यह जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह चरस नेपाल के रास्ते लाई जा रही थी और इसको मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र के शहरों में बेचने का प्लान था।
 
पुलिस ने इस चरस के साथ आसमित गौतम पुत्र राकेश कुमार गौतम निवासी डूडा कालोनी स्वर्ण जयन्ती विहार यशोदा नगर थाना नौबस्ता कानपुर नगर उम्र 26 वर्ष व आयूष तिवारी पुत्र सन्तोष कुमार तिवारी निवासी 392 काजीखेडा लालबंगला थाना चकेरी कानपुर नगर उम्र 25 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चरस तस्करों के अंतरराज्यीय सिंडिकेट के बारे में और गहनता से जानकारी की जा रही है।
 
यह नाजायज चरस एक बैग में अल्टो कार से लाई जा रही थी। अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि अभियुक्त इवेंट मैनेजमेंट का कार्य करते हैं। अभियुक्त आसमित गौतम जिम संचालक है तथा पिछले लगभग 4-5 वर्षों से जिम चला रहा है, तथा अधिक पैसा कमाने की लालच में नेपाल से सस्ते दाम पर नाजायज चरस खरीदकर लाते है तथा आस पास के जिलों एवं मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र के कुछ जिलों में अधिक दामों पर चरस की सप्लाई करते है।
 
पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि गिरफ्तार अभियुक्त आसमित गौतम का भाई नवीत गौतम फरवरी 2026 में राजस्थान के सिरोही जनपद में 20 किलोग्राम नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार हुआ था तथा वर्तमान में सिरोही जिला कारागार में निरुद्ध है। नवीत गौतम के जेल जाने के बाद से आसमित गौतम द्वारा नाजायज चरस के कारोबार किया जा रहा था तथा अभियुक्त नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धनराशि का उपयोग अपने महंगे शौक पूरे करने में कर रहे थे। 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार