जर्जर नहर पटरी की सड़क बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत

हादसों का बढ़ा खतरा

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

महराजगंज/रायबरेली। मऊ बड़ी नहर से निकली डीह रजबहा नहर की पटरी पर बनी पक्की सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। मुरैनी से पूरे रानी का पुरवा तक सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि आए दिन राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए गड्ढों से भरी सड़क किसी खतरे से कम नहीं है। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
 
सड़क की बदहाली को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मुरैनी से पूरे रानी का पुरवा तक नहर पटरी की जर्जर सड़क का जल्द से जल्द निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके और दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। मामले में उप जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश गौतम ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें मामले की जानकारी हुई है। संबंधित विभाग को भेज कर मामले का निस्तारण कराया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments