स्मारक परिसर में लगी सोलर स्ट्रीट लाइट, प्रधान ने किया लोकार्पण
........निगोहां में शहीद अमरेंद्र बहादुर सिंह स्मारक को मिली रोशनी, ग्रामीणों ने पहल की सराहना
निगोहां, लखनऊ। निगोहां स्थित शहीद अमरेंद्र बहादुर सिंह स्मारक अब रात में भी रोशन रहेगा। ग्राम प्रधान अभय कांत दीक्षित के प्रयास से स्मारक परिसर में सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाई गई है। गुरुवार को ग्राम प्रधान ने स्मारक पहुंचकर सोलर स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण किया।
ग्राम प्रधान अभय कांत दीक्षित ने कहा कि शहीदों की स्मृति को सम्मान देने के साथ ही ग्रामीणों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्मारक परिसर में सोलर लाइट लगवाई गई है। इससे शाम के समय स्मारक पर श्रद्धांजलि देने आने वाले लोगों और राहगीरों को सुविधा मिलेगी।
ग्रामीणों ने बताया कि स्मारक परिसर में रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से लोगों को परेशानी होती थी। अब सोलर स्ट्रीट लाइट लगने से परिसर रोशन रहेगा और शहीद की स्मृति में होने वाले कार्यक्रमों में भी सुविधा होगी। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की पहल की सराहना करते हुए आभार जताया। इस मौके पर ग्राम पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
lucknow news ग्रामीण विकास nigohan news लखनऊ समाचार Village News Rural Development शहीद स्मारक Gram Pradhan News गांव की खबर निगोहां न्यूज शहीद अमरेंद्र बहादुर सिंह Shaheed Amarendra Bahadur Singh Shaheed Memorial स्मारक परिसर सोलर स्ट्रीट लाइट Solar Street Light Solar Light Installation सोलर लाइट लोकार्पण ग्राम प्रधान अभय कांत दीक्षित Abhay Kant Dixit Nigohan Latest News


Comments