लाठी-डंडों और लोहे के कड़े से हमला, बचाने पहुंची महिलाओं से भी अभद्रता

.....मारपीट में युवक व उसका बेटा घायल, जान से मारने की धमकी देने का आरोप; तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर तीन लोगों ने युवक और उसके बेटे पर लाठी-डंडों व लोहे के कड़े से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंची महिलाओं के साथ भी आरोपियों द्वारा गाली-गलौज और अभद्रता किए जाने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
पीड़ित अजीत कुमार शुक्ला पुत्र स्वर्गीय जयकरन नाथ शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उमेश पुत्र सुदर्शन रावत, हिमांशू रावत पुत्र संजय रावत और अभिषेक पुत्र राम खिलावन रावत ने उनके और उनके बेटे दिव्यांशु शुक्ला के साथ लाठी-डंडों और लोहे के कड़े से मारपीट की। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों को जमकर पीटा, जिससे वे घायल हो गए।
 
शोर सुनकर अजीत की पत्नी और भतीजी मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने महिलाओं के साथ भी गाली-गलौज और अभद्रता की। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
 
पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments