नवीनतम
फीचर्ड
विराम खण्ड-5 जनकल्याण समिति ने वसंत पार्क में हर्षोल्लास से मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
कार्यक्रम का शुभारम्भ समिति के अध्यक्ष डॉ. भरत राज सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विराम खण्ड-5 जनकल्याण समिति द्वारा वसंत पार्क में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ समिति के अध्यक्ष डॉ. भरत राज सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी अर्पित की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ. भरत राज सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को पुनः स्मरण करने का दिन है।
उन्होंने नागरिकों से आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा क्षेत्र के समग्र विकास में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम में राकेश जैतेली, अरविन्द त्रिवेदी, डॉ. आर.पी. शर्मा, धनंजय मोंघे, प्रवीण मिश्रा एवं मनोज शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे वातावरण में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और सामाजिक एकजुटता की भावना दिखाई दी। इस अवसर पर समिति के खण्ड प्रभारी राकेश जैतली, उपाध्यक्ष आर.एन. सिंह, उपाध्यक्ष विजय चोपड़ा, सचिव एवं अधिवक्ता नित्यानंद पाण्डेय, प्रचार सचिव मनोज शर्मा, आनंद प्रकाश, प्रवीण मिश्रा, डॉ. आर.पी. शर्मा, हरी सिंह, राकेश तिवारी, अरुण त्रिवेदी, प्रभात श्रीवास्तव, प्रतिभा शाही, सुनील निगम, के.एन. पाण्डेय, विकास मिश्र, सेवानिवृत्त आईएएस उमेश तिवारी, दिनेश पाण्डेय, एस.बी.एल. मेहरोत्रा, भगवान यादव, मनोज पाण्डेय, अरविन्द पंत, राज कमल, अतुल पंत एवं अनिल कुमार श्रीवास्तव सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विराम खण्ड-5 जनकल्याण समिति की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। समिति ने राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने तथा क्षेत्र के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प दोहराया।
lucknow news लखनऊ flag hoisting national anthem लखनऊ समाचार Viram Khand 5 Jan Kalyan Samiti Lucknow news today देशभक्ति स्वतंत्रता संग्राम Patriotism राष्ट्रीय गौरव Viram Khand 5 राष्ट्रगान Independence Day Celebration Independence Day 2026 80th Independence Day स्वतंत्रता दिवस समारोह 80वां स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण विराम खण्ड-5 विराम खण्ड-5 जनकल्याण समिति वसंत पार्क लखनऊ Vasant Park Lucknow


Comments