जेठ ने छोटे भाई की पत्नी को डंडे से पीठ पीठ कर कर दी हत्या पत्नी की हत्या के मामले में जेल से जमानत पर छूटा था जेठ।
सुबह बगीचे में पेड़ से लटकता हुआ मिला संदिग्ध परिस्थितियों में जेठ का शव।
महिला की हत्या के बाद आरोपी जेठ का शव बगीचे में लटकता मिला, गांव में सनसनी
मीरजापुर।
संवाददाता प्रवीण तिवारी
मीरजापुर।लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुहनी बेलहा गांव में एक महिला और उसके जेठ की मौत से सनसनी फैल गई है। रविवार देर शाम 26 वर्षीय संगीता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार सुबह आरोपी जेठ छोटेलाल उर्फ कलट्टर का शव बगीचे में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम संगीता अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके जेठ छोटेलाल उर्फ कलट्टर से विवाद हो गया। छोटेलाल ने पास पड़ी लकड़ी से संगीता के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी जेठ मौके से फरार हो गया था।
सूचना मिलने पर रविवार को रात में ही प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और संगीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी जेठ छोटेलाल के खिलाफ लालगंज थाने में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
Read More भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री दिलीप सिंह पटेल का गृह सीखड़ विकासखंड में प्रथम आगमन
सोमवार सुबह गांव के बगीचे की ओर गए ग्रामीणों ने छोटेलाल उर्फ कलट्टर का शव पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय दोबारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए।
एक ही घर में दो मौतों से परिजनों में शोक का माहौल है। संगीता अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्र लाडो और पांच माह की पुत्री पारो को छोड़ गई हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी छोटेलाल उर्फ कलट्टर पहले भी अपनी पत्नी की गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी ठहराया जा चुका था।जिसमें सजा काट कर एक वर्ष पहले घर आया था और छोटे भाई के परिवार के साथ रहता था। छोटा भाई नन्हकू बाहर रहता है। वह घर के लिए चल दिया है।


Comments