हाइवे पर चला बुलडोजर, मिनटों में जमींदोज हुए खोखे-टीनशेड

अतिक्रमणकारियों में भगदड़

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

तिलहर, शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कब्जों के खिलाफ एनएचएआई ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन बुलडोजर कार्रवाई कर अतिक्रमणकारियों की नींद उड़ा दी। बाइपास चौराहा ओवरब्रिज के नीचे और दोनों सर्विस रोड पर वर्षों से जमे खोखे, ठेले और टीनशेड पर जेसीबी गरजी तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई से बचने के लिए कई लोगों ने आनन-फानन में अपना सामान समेटना शुरू कर दिया, जबकि शेष अवैध कब्जे जेसीबी से ध्वस्त कर दिए गए।
 
एनएचएआई के प्रबंधक अंजनी कुमार के निर्देश पर नियंत्रण अधिकारी इंद्रेश यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने एक-एक कर सड़क किनारे किए गए स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह का विरोध सफल नहीं हो सका।
 
अधिकारियों ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग और सर्विस रोड पर दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर सड़क की भूमि पर अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।लगातार दूसरे दिन चली बुलडोजर कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में दहशत का माहौल बना रहा। एनएचएआई अधिकारियों ने साफ कर दिया कि राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने तक अभियान बिना रुके जारी रहेगा और अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलता रहेगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें