अपराधियों के लिए बिहार में नो एंट्री, अब नेपाल ही आखिरी ठिकाना” मुख्यमंत्री फुलवारीशरीफ से CM सम्राट चौधरी का कड़ा संदेश

यूपी में योगी बाबा, बंगाल में शुभेंदु दादा और बिहार में सम्राट बैठा है

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

पटना  स्वतंत्र प्रभात बिहार ब्यूरो

बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपराधियों के खिलाफ सख्त तेवर दिखाए हैं। पटना के फुलवारीशरीफ में बुधवार को  आयोजित प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में कहा कि अपराधियों के लिए बिहार में अब कोई जगह नहीं बची है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो अपराधी हैं, उन्हें बिहार छोड़ना होगा, अन्यथा नेपाल भागना पड़ेगा।


सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हाल ही में एक वीडियो देखा, जिसमें एक व्यक्ति पुलिसकर्मी को हथियार दिखाकर चुनौती देता नजर आया और तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। इस घटना पर चिंता जताते हुए उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून को चुनौती देने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

यूपी में योगी बाबा, बंगाल में शुभेंदु दादा और बिहार में सम्राट बैठा है

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने राजनीतिक अंदाज में कहा कि एक ओर उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ हैं, दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी जैसे नेता मौजूद हैं, और बिहार में स्वयं सम्राट चौधरी बैठे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी कीमत पर बिहार में कानून के साथ खिलवाड़ नहीं कर सकता।

भजन प्रवाह और कथक नृत्य ने बांधा समां, 22 गुरुजनों का हुआ सम्मान Read More भजन प्रवाह और कथक नृत्य ने बांधा समां, 22 गुरुजनों का हुआ सम्मान

स्पीडी ट्रायल से आगे बढ़कर सख्ती की बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में स्पीडी ट्रायल के जरिए अपराधियों पर कार्रवाई होती रही है, लेकिन वे इससे भी अधिक सख्ती के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई अपराधी पुलिस को चुनौती देगा तो सरकार उसे किसी भी कीमत पर बख्शने वाली नहीं है।

गोपालगंज जदयू जिला अध्यक्ष ने प्रदेश मुख्यालय प्रभारी को सौपी जिला कमिटी की सूची Read More गोपालगंज जदयू जिला अध्यक्ष ने प्रदेश मुख्यालय प्रभारी को सौपी जिला कमिटी की सूची

“बहनों की सुरक्षा के लिए सारी हदें पार करूंगा”

सभा में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भावनात्मक अंदाज में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार अभिभावक की भूमिका निभाते रहे हैं, जबकि वह बिहार में भाई की तरह जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार हर संभव कदम उठाएगी और जरूरत पड़ी तो सभी सीमाएं पार कर कार्रवाई करेगी।

शराब तश्करी का भांडाफोड़ Read More शराब तश्करी का भांडाफोड़

कानून-व्यवस्था पर सरकार का बड़ा संदेश

फुलवारीशरीफ की सभा से मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब राज्य में अपराध और कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस तेज है। मुख्यमंत्री के तेवरों से साफ संकेत मिला है कि सरकार अपराधियों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने के मूड में है और कानून को चुनौती देने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें