भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री दिलीप सिंह पटेल का गृह सीखड़ विकासखंड में प्रथम आगमन

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री दिलीप सिंह पटेल का गृह सीखड़ विकासखंड में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अदलपुरा, मगरहा सहित विभिन्न चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

इसके उपरांत पुरन पट्टी लॉन में भारतीय जनता पार्टी सीखड़ मंडल द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, गरीब कल्याण और अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों की तैयारी में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाना ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।


समारोह में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

आभूषण की दुकान से मनबढ़ चोरों ने लाखों के जेवरात पर हाथ किया साफ, पुलिस जांच में जुटी  Read More आभूषण की दुकान से मनबढ़ चोरों ने लाखों के जेवरात पर हाथ किया साफ, पुलिस जांच में जुटी 


कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विजय भारद्वाज पटेल ने किया उक्त अवसर पर ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र कुमार सिंह जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र नारायण सिंह जिला मंत्री आलोक सिंह  संध्या सिंह प्रमोद कुमार पांडेय सीखड़ मंडल प्रभारी राजबहादुर सिंह राहुल त्रिपाठी रणवीर प्रताप सिंह जय हिन्द सिंह राजेश कुमार सिंह प्रदीप कुमार सिंह मनोज कुमार सिंह संजय मिश्रा अनुप कुमार सिंह एस पी पाठक नीरज सिंह प्रेम कुमार सिंह संचालन महामंत्री आनंद शर्मा ने किया

महिलाओं से झपट्टामारी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार Read More महिलाओं से झपट्टामारी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें