जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के उपरान्त जिला संगठन की प्रथम बैठक सम्पन्न

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अंबेडकर नगर।

भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में रविवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधि,जिला पदाधिकारियों, मोर्च अध्यक्ष और मण्डल प्रवासी गणों की प्रथम सांगठनिक बैठक संपन्न हुई।

नवीन पद धारण करने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने अपने कार्यकाल की प्रथम जिला बैठक को संबोधित करते हुए आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास, विश्वास और जनकल्याण के 12 वर्ष की सफल कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोदी जी ने अपने 12 वर्ष की कार्यकाल में देश की तस्वीर ही नहीं तकदीर भी बदल दिया है। 2014 में देश ने मोदी जी पर भरोसा किया, वर्ष 2019 में पहले से बड़ा बहुमत दिया। 2024 में फिर से तीसरी बार लगातार जनता ने मोदी जी को चुनकर साफ कर दिया कि देश सिर्फ वादे नहीं काम देखता है।

IMG-20260614-WA1263

जिलाध्यक्ष मुलाकात करके जिले के चतुर्दिक विकास के प्रति मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया Read More जिलाध्यक्ष मुलाकात करके जिले के चतुर्दिक विकास के प्रति मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया

आगामी सांगठनिक  कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा कि जिला, मण्डल और बूथ स्तर की बैठकें संगठन की योजनानुसार व्यवस्थित किया जाना चाहिए। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन (प्रबुद्ध जन)सम्मेलन, प्राकृतिक खेती कार्यशाला, जिला प्रशिक्षण वर्ग, विश्व योग दिवस, जन कल्याण शिविर, मोदी सरकार एवम् प्रदेश सरकार के उपलब्धियों पर प्रदर्शनी आदि कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा किया। बैठक के अंत में टिफिन कार्यक्रम हुआ। समापन पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव और संचालन जिला मंत्री पंकज वर्मा ने किया।

प्रभारी मंत्री ने अग्निकांड पीड़ितों से मुलाकात कर प्रदान की आर्थिक सहायता Read More प्रभारी मंत्री ने अग्निकांड पीड़ितों से मुलाकात कर प्रदान की आर्थिक सहायता

बैठक में मुख्य रूप से विधायक धर्म राज निषाद, चेयर मैन ओंकार गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, अनिल वर्मा मौसम, रामपति मौर्य, जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय आदि नेतागण शामिल रहे।

Post Comments

Comments