भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आगमन
मीरजापुर।
मिर्जापुर। अहरौरा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी का वाराणसी से सोनभद्र के सड़क मार्ग यात्रा पर उन्हें जगह-जगह नगर के चौक चौराहे पर माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया गया। इसी क्रम में अहरौरा नगर के बाईपास चुनार चौराहा पर उनके गाड़ी की काफिला को रोक कर भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के द्वारा उनको अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर सत्कार किया गया।प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया।
भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारो के साथ प्रदेश अध्यक्ष को सोनभद्र की तरफ रवाना किया। इस दौरान उपस्थित लोगों में मनोज सोनकर, राजकुमारी देवी,गोपाल केशरी,कृष्ण कुमार तिवारी, अनूप अग्रहरि ,विनोद पटेल महेंद्र अग्रहरि, कृष्ण कुमार जायसवाल समेत तमाम विशिष्ट जन उपस्थित रहे।


Comments