मां विंध्यवासिनी धाम के पकरीतर शीतला मंदिर से हिंडोला माता की झांकी मंगलवार की शाम बड़े धूमधाम से निकाली गई

कमेटी द्वारा मां शीतला की भव्य श्रृंगार-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

रामलाल साहनी

मिर्जापुर।

मां विंध्यवासिनी धाम के पकरीतर शीतला मंदिर से हिंडोला माता की झांकी मंगलवार की शाम बड़े धूमधाम से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यह यात्रा विजयपुर धाम जाकर समाप्त हुई। 

बदमाशों ने छीना कैश से भरा बैग तलाश में जुटी पुलिस।  Read More बदमाशों ने छीना कैश से भरा बैग तलाश में जुटी पुलिस। 

मां विंध्यवासिनी धाम के पकरीतर शीतला मंदिर से हिंडोला माता की झांकी मंगलवार की शाम बड़े धूमधाम से निकाली गई

मिर्जापुर में तालाब से मिले 31 पासपोर्ट घटनास्थल: तुलापुर गांव, कछवां थाना क्षेत्र, मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) क्या है पूरा मामला? Read More मिर्जापुर में तालाब से मिले 31 पासपोर्ट घटनास्थल: तुलापुर गांव, कछवां थाना क्षेत्र, मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) क्या है पूरा मामला?

श्री विंध्य विजयपुर हिंडोला शीतला संघ विंध्याचल की ओर से हिंडोला माता की झांकी चिकान टोला, पूरब मोहल्ला, बरतर तिराहा, कोतवाली गली, मां विंध्यवासिनी माता मंदिर होते हुए पश्चिम मोहल्ला, चामुंडा देवी, राम जानकी मंदिर होते हुए निहुत महावीर मंदिर पहुंची। 

वर्षों बाद विंध्यधाम पहुंचीं पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, बोलीं— "मीरजापुर ने मुझे बनाया व तराशा है, मैं आज भी उतनी ही भावुक हो जाती हूं" Read More वर्षों बाद विंध्यधाम पहुंचीं पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, बोलीं— "मीरजापुर ने मुझे बनाया व तराशा है, मैं आज भी उतनी ही भावुक हो जाती हूं"

मंगलवार की शाम हिंडोला माता को लेकर भक्त नंगे पांव पैदल ही शिवपुर बाजार स्थित अष्टभुजा मंदिर गए। 

मां विंध्यवासिनी धाम के पकरीतर शीतला मंदिर से हिंडोला माता की झांकी मंगलवार की शाम बड़े धूमधाम से निकाली गई

मनीष रावत के नेतृत्व में बरम बाबा होते हुए ध्वज व पताका के साथ माता की झांकी विजयपुर धाम की ओर रवाना हुई। देर रात विजयपुर धाम हिंडोला माता की झांकी पहुंचने पर वहां पूजन-अर्चन किया गया। 

कमेटी द्वारा मां शीतला की भव्य श्रृंगार-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने मां का प्रसाद ग्रहण किया। 

कार्यक्रम में विजयपुर हिंडोला शीतला संघ के अध्यक्ष पप्पू पांडेय, मंत्री मनीष रावत, कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मीडिया प्रभारी संतोष कुमार उर्फ रिंकू, झुल्लन गुप्ता, रामजी सोनकर, मुन्ना पांडेय, मुकेश जायसवाल, बिट्टू पांडे, जन्म पटेल, राहुल पांडे, ज्ञानू पाल, रामजी माली सहित सैकड़ों भक्त पैदल यात्रा में शामिल हुए।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें