वृक्षारोपण महायज्ञ के तहत वनाधिकारी के नेतृत्व में बच्चों सहित अन्य लोगों ने किया पौधारोपड़
बदलते जलवायु और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना जरूरी है।
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
दुद्धी /सोनभद्र
बघाड़ू रेंज की वनाधिकारी सरिता गौतम और उनके महकमे के नेतृत्व में टेढ़ा, निमियाडीह, बघाड़ू टूरीडीह, और रानू गांव में एक भव्य वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना है। बघाड़ू रेंज में प्रकृति का महायज्ञ जुलाई के प्रथम सप्ताह वन महोत्सव के तहत बघाड़ू वन रेंज वनाधिकारी सरिता गौतम और उनके महक में के नेतृत्व में बघाड़ू, टेढ़ा, निमियाडी, रन्नू और तुरीडीह गांव में स्थानीय लोगों और वन विभाग ने मिलकर व्यापक स्तर पर पेड़ लगाए। ग्रामीणों को अपने प्रिय जनों के नाम भी एक पेड़ लगाने को प्रेरित किया गया ।
आयोजकों ने बताया कि पेड़ हमें जीवन दायिनी ऑक्सीजन देते हैं जल संरक्षण करते हैं और मिट्टी का कटाव होते हैं सभी ग्रामीणों ने शपथ ली कि वह न केवल नए पौधे लगाएंगे बल्कि उनकी उचित देखभाल भी करेंगे। क्षेत्र की वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों और स्थानीय सकूली बच्चों ने इस महायज्ञ में हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि बदलते जलवायु और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना जरूरी है। गांव में ग्राम समाज की भूमि और वन विभाग के वन भूमि पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है


Comments