बांकीपुर में बीजेपी का बड़ा दांव

उम्मीदवार बदला, अभिषेक सिन्हा ने लिया नाम वापस, अब नीरज सिन्हा मैदान में

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

पटना, बिहार ब्यूरो।

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अंतिम समय में बड़ा बदलाव करते हुए अपना उम्मीदवार बदल दिया है। पार्टी के घोषित प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए नामांकन वापस ले लिया है। इसके बाद बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना नया उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

अभिषेक कुमार सिन्हा ने गुरुवार को ही बीजेपी प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। हालांकि, अगले ही दिन उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र सौंपकर चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई।लिखे  पत्र में उन्होंने केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि पारिवारिक कारणों से वह विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ सकते।

यह सीट पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन के पास थी। राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद उनके इस्तीफे से यह सीट खाली हुई है।
इस उपचुनाव को लेकर मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहले ही यहां से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रेखा कुमारी उर्फ रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है।

अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी Read More अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी

बीजेपी के उम्मीदवार बदलने के फैसले के बाद बांकीपुर का चुनावी समीकरण एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। अब सभी की नजरें इस हाई-प्रोफाइल सीट पर होने वाले मुकाबले पर टिकी हैं।

कृषि विभाग बना 'अंधेर नगरी चौपट राजा ' चंद सिक्कों की खनक में बदल दिया साक्ष्य Read More कृषि विभाग बना 'अंधेर नगरी चौपट राजा ' चंद सिक्कों की खनक में बदल दिया साक्ष्य

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें