रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत।

औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड के नीचे मंगलवार दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई,

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ।
 
नैनी, प्रयागराज।
 
औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड के नीचे मंगलवार दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेजा थाना क्षेत्र के समहन टिकुरी गांव निवासी राम सागर अपनी बाइक से कानपुर जिले के कल्याणपुर क्षेत्र निवासी मीना देवी (52 वर्ष) के साथ शहर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रिंग रोड के नीचे पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
 
टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे मीना देवी ट्रक की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चालक राम सागर गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें