गैंगस्टर एक्ट में फरार अपराधी के विरुद्ध उद्घोषणा जारी

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध व अपराधियों एवं वाॅरटियों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश (एफ टी सी) सोनभद्र द्वारा अपराधी के विरुद्ध उद्घोषणा जारी किया गया है।थाना चोपन पर पंजी कृत मुकदमा अपराध संख्या 420/25 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त धीरेंद्र तिवारी उर्फ राजेश पुत्र कैलाश तिवारी ग्राम सरैया थाना कर्मोजी सीधी मध्य प्रदेश व आकाश शुक्ला पुत्र दिनेश शुक्ला निवासी बड़ी सौरव फाफामऊ जनपद प्रयागराज एवं अभियुक्त आयुष पांडे उर्फ़ नितिन पुत्र सुनील कुमार पांडे निवासी बनाई का पूरा जुड़ा पुर नवाबगंज थाना नवाबगंज जनपद प्रयागराज जो लगातार फरार चल रहे हैं ।

प्रभारी निरीक्षक कोन अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त धीरेंद्र तिवारी, आकाश शुक्ला, आयुष पांडे न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे जिनके खिलाफ मा. न्यायालय द्वारा 84Bnss उद्घोषणा जारी किया गया है। जिसके क्रम में स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्त के गृह स्थान एवं संभावित ठिकानों पर दविश दी गई किन्तु उपस्थित नहीं मिले। जनपद पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है ।

लालगंज पुलिस ने दो हत्याभियुक्तों को दबोचा, Read More लालगंज पुलिस ने दो हत्याभियुक्तों को दबोचा,

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें