लक्ष्य के करीब पहुंचा धनरुआ का पल्स पोलियो अभियान

36 हजार बच्चों में से 22 हजार से अधिक को पिलाई गई दवा

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

धनरुआ: प्रखंड में चल रहे पल्स पोलियो अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य हासिल करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 28 जून से शुरू हुआ यह अभियान 2 जुलाई तक चलेगा। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के 36 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 22 से 23 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा चुकी है।लक्ष्य के करीब पहुंचा धनरुआ का पल्स पोलियो अभियान

ब्लॉक हेल्थ मैनेजर रामनारायण प्रसाद ने बताया कि पिछले पांच दिनों से अभियान लगातार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिला रही हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि के भीतर शेष बच्चों तक भी पहुंचकर लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।लक्ष्य के करीब पहुंचा धनरुआ का पल्स पोलियो अभियान

वहीं, बीसीएम सुबोध कुमार ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे प्रखंड में 113 मोबाइल टीम, 13 ट्रांजिट टीम, 9 सब-डिपो तथा 34 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। सभी टीमें घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिला रही हैं, ताकि कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक दवा से वंचित न रहे।लक्ष्य के करीब पहुंचा धनरुआ का पल्स पोलियो अभियान

उन्होंने बताया कि अभियान की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। नोडल पदाधिकारी मोहम्मद रिजवान भी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर अभियान की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि यदि किसी कारणवश किसी बच्चे को अभी तक पोलियो की खुराक नहीं मिल सकी है, तो शनिवार को बी-टीम (B-Team) द्वारा पुनः घर-घर भ्रमण कर ऐसे बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। अभिभावक स्वास्थ्य टीम का सहयोग करें, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए।

 रितु केसरवानी बनी बरियाघाट रामलीला कमेटी की प्रथम महिला अध्यक्ष व संतोष ऊमर महामंत्री एवं रविंद्र कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए  Read More  रितु केसरवानी बनी बरियाघाट रामलीला कमेटी की प्रथम महिला अध्यक्ष व संतोष ऊमर महामंत्री एवं रविंद्र कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष चुने गए 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें