शक्तिनगर पुलिस ने कराये साइबर ठगी के रुपये वापस, पीड़ित ने किया जनपद पुलिस की प्रशंसा

जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता संख्या, नेट बैंकिंग विवरण, पासवर्ड, ओटीपी आदि साझा न करें।

राजेश तिवारी Picture
Published On

शक्तिनगर / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक जनपद अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर सतेन्द्र कुमार राय के कुशल नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा साइबर ठगी के दो अलग-अलग प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल ₹11,000/- (ग्यारह हजार रुपये) पीड़ितों के खातों में सफलतापूर्वक वापस कराए गए।

आवेदक चाँद मोहम्मद अंसारी पुत्र अकबर अंसारी, निवासी बस स्टैण्ड, शक्तिनगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के साथ किसी अज्ञात साइबर ठग द्वारा धोखाधड़ी कर ₹8,000/- की धनराशि ट्रांसफर करा ली गई थी।शिकायत प्राप्त होते ही थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा तत्काल बैंक से पत्राचार कर फ्रॉड की गई धनराशि को होल्ड कराया गया तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए ₹8,000/- की सम्पूर्ण धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई। इसी तरह आवेदक सैयद अली पुत्र वकील अली, निवासी बस स्टैण्ड, शक्तिनगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के साथ भी किसी अज्ञात साइबर ठग द्वारा धोखाधड़ी कर धनराशि ट्रांसफर करा ली गई थी।

प्रकरण में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक से समन्वय स्थापित किया गया तथा MRM Portal के माध्यम से ₹3,000/- की धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराई गई।धनराशि वापस कराने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 रंजित कुमार, साइबर प्रभारी,उ0नि0 रामबचन सिंह यादव, म0का0 नीलम सिंह शामिल रहीं।

वृक्षारोपण प्रकृति के अनुदानो के प्रति हमारी कृतज्ञता का ज्ञापन-अमित कुमार पांडेय Read More वृक्षारोपण प्रकृति के अनुदानो के प्रति हमारी कृतज्ञता का ज्ञापन-अमित कुमार पांडेय

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें