ख़जनी क्षेत्र उनवल चौकी क्षेत्र स्थित किराना दुकान पर छापा, दो पेटी 'बंटी-बबली' शराब बरामद; कार्रवाई पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप– मामूली कार्रवाई के बाद मुचलके पर छोड़ा गया आरोपी,शिकायतकर्ताओं ने सुरक्षा की मांग

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर/रामअशीष तिवारी (ख़जनी तहसील)

खजनी (गोरखपुर)। नगर पंचायत उनवल की पुरानी बाजार स्थित एक किराना दुकान से कथित तौर पर अवैध शराब की बिक्री का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर उनवल चौकी पुलिस ने दुकान पर छापेमारी कर दो पेटी 'बंटी-बबली' देसी शराब और करीब 30 सीसी शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।

लंबे समय से अवैध कारोबार का आरोप

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पुरानी बाजार निवासी ब्रह्मदेव गुप्ता की किराना दुकान से लंबे समय से अवैध रूप से देसी शराब बेची जा रही थी। लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार पुलिस और आबकारी विभाग से शिकायत की गई, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण यह कारोबार लगातार चलता रहा। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि दुकान पर नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे महिलाओं, छात्राओं और बुजुर्गों को आने-जाने में परेशानी होती है।

वृक्षा रोपण महायज्ञ अभियान के तहत जनपद में वृहद स्तर पर किया गया पौध रोपण Read More वृक्षा रोपण महायज्ञ अभियान के तहत जनपद में वृहद स्तर पर किया गया पौध रोपण

रिहाई के बाद धमकाने का आरोप

अभाविप अकबरपुर नगर इकाई का पुनर्गठन, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में किया वृक्षारोपण Read More अभाविप अकबरपुर नगर इकाई का पुनर्गठन, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में किया वृक्षारोपण

मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि रिहा होने के बाद आरोपी ने कुछ लोगों के साथ शिकायतकर्ता के घर के सामने पहुंचकर गाली-गलौज की और धमकाने का प्रयास किया। इससे शिकायतकर्ताओं में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि शिकायत करने वालों को ही सुरक्षा नहीं मिलेगी तो भविष्य में कोई भी व्यक्ति अवैध गतिविधियों की सूचना देने का साहस नहीं करेगा।

दसिया एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर बस्ती में सियासी घमासान, विरोध प्रदर्शन के बीच छावनी बना इलाका; बैरिकेडिंग पर भड़के सांसद और विधायक Read More दसिया एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर बस्ती में सियासी घमासान, विरोध प्रदर्शन के बीच छावनी बना इलाका; बैरिकेडिंग पर भड़के सांसद और विधायक

गांजा बिक्री का भी लगाया आरोप

कुछ स्थानीय लोगों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर आरोप लगाया कि संबंधित दुकान पर अवैध शराब के साथ-साथ गांजे की बिक्री भी होती है। हालांकि इस संबंध में पुलिस या आबकारी विभाग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पहले भी दर्ज हो चुके हैं मुकदमे
क्षेत्रवासियों का दावा है कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पूर्व में भी अवैध शराब बिक्री के मामले दर्ज हो चुके हैं। उनका कहना है कि हर बार हल्की कार्रवाई होने के कारण अवैध कारोबार पर स्थायी रोक नहीं लग पा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की मांग

स्थानीय नागरिकों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी और आबकारी विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अवैध शराब कारोबार पर स्थायी रोक लगाने, शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पुरानी बाजार क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
नोट: समाचार में लगाए गए आरोप स्थानीय नागरिकों के दावों पर आधारित हैं। मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान समाचार लिखे जाने तक जारी नहीं किया गया था। जांच जारी है।

Post Comments

Comments