शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारम्भ कार्यक्रम में डिप्टी सीएम मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित
मा0 उपमुख्यमंत्री जी के द्वारा बेसिक तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत लाभार्थियों को डेमो चिकित्सा कार्ड का किया गया वितरित
ब्यूरो प्रयागराज। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अन्तर्गत 12 लाख शिक्षक एवं उनके परिवारों के सदस्यों को कैशलेस चिकित्सा हेल्थ कार्ड एवं 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के डी०बी०टी० के माध्यम से यूनिफार्म, जूता-मोजा, स्वेटर, बैग व स्टेशनरी हेतु प्रति छात्र-छात्रा हेतु 1200 रूपये वितरण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ प्रदेश स्तर पर बुधवार को वाराणसी जनपद से किया गया। जनपद प्रयागराज में कार्यक्रम का भव्य आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी सम्मिलित हुए।
उपमुख्यमंत्री जी के द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत बेसिक तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत लाभार्थियों को कैशलेस चिकित्सा का डेमो कार्ड वितरित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर लाभार्थी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षकों तथा मध्यान्ह भोजन योजना की रसोइयों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा का प्रतीकात्मक कार्ड वितरित कर योजना की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के अन्तर्गत लाभान्वित शिक्षकों, शिक्षामित्रों, रसोईयां, विशेष शिक्षकों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के कार्मिकों व उनके परिवारों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन प्रदेश के शिक्षा जगत और शिक्षकों के कल्याण के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मैं ईश्वर से यहीं प्रार्थना करता हूं आपको कभी कोई बीमारी न हो, परंतु अगर कोई बीमारी हो ही जाती है, तो आपके वेतन का पैसा इलाज पर खर्च न हो और कैशलेस चिकित्सा सुविधा के माध्यम से आपका इलाज हो जाये, यहीं इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के 12 लाख शिक्षक / शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत कर दी गई है। इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार शिक्षकों एवं उनके पात्र आश्रितों को आयुष्मान भारत से संबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने जा रही है, जो उनके मनोबल को बढ़ाएगी और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर करेगी। यह योजना न केवल एक सरकारी कर्मचारी को है बल्कि एक पूरे परिवार का आच्छदित करेगी यह योजना प्रभावी ढंग से लागू होने के उपरान्त एक समाजिक क्रांति का स्वरूप लायेगी।
उपमुख्यमंत्री ने आगे बताया कि गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के अनुरूप परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आर्थिक सहयोग के लिए उनके अभिभावकों के खातों में रू 1200 की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जा रही है। इस डीबीटी के माध्यम से सम्बन्धित अभिभावक अपने बच्चे के लिए 02 सेट यूनीफार्म, जूत मोजा, स्टेशनरी एवं बैग आदि क्रय कर शिक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक करेगा। उक्त दोनों योजनाओं से क्रमशः 12 लाख शिक्षक (कैशलेस) एवं 1.10 करोड़ विद्यार्थी (डीबीटी) लाभान्वित होंगे। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के स्कूल डेªस, जूता-मोजा के लिए भेजे गये पैसो का सद्उपयोग करने तथा उसका अन्य किसी काम में उपयोग न किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि आप शिक्षकों के ऊपर बच्चों के परिवारों को शिक्षा के महत्व को समझाने का भी बड़ा दायित्व है। उन्होंने स्कूल डेªसों को समूह की दीदियों के माध्यम से क्रय किए जाने के लिए कहा, इससे दीदियों की कमाई बढ़ेगी और वह आगे चलकर लखपति दीदी बन जायेगी। उन्होंने पैसे का सही तरीके से उपयोग करने का दायित्व जिला प्रशासन के अधिकारियों को दिया।
इस अवसर पर सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश मौर्या, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला व अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारीगण व शिक्षकगण उपस्थित रहे।
yogi adityanath education news prayagraj news स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज uttar pradesh government Keshav Prasad Maurya basic education Education Department UP dbt transfer ayushman bharat Cashless Healthcare Teacher Welfare Secondary Education मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना Teacher Cashless Medical Scheme Student Benefit Scheme Teacher Health Security Health Card Distribution School Uniform Grant ₹1200 DBT KGBV Staff Shikshamitra PM Poshan Cooks Deputy Chief Minister


Comments