मॉडल वाइन शॉप के बाहर शराबियों के दो गुटों में मारपीट, बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा;

 नैनी कोतवाली क्षेत्र के खान चौराहा स्थित वैष्णवी हॉस्पिटल के समीप मॉडल वाइन शॉप के बाहर रविवार देर रात करीब 10 बजे शराबियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 

नैनी, प्रयागराज।

 नैनी कोतवाली क्षेत्र के खान चौराहा स्थित वैष्णवी हॉस्पिटल के समीप मॉडल वाइन शॉप के बाहर रविवार देर रात करीब 10 बजे शराबियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग बीच सड़क पर एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों व स्थानीय दुकानदारों में दहशत फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में हाथापाई और मारपीट में बदल गया। नशे की हालत में युवक सरेआम लात-घूंसे चलाते रहे, जिससे सड़क पर यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।घटना की सूचना मिलते ही एग्रीकल्चर चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ा और मौके पर शांति व्यवस्था बहाल कराई। 


About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें