डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अंबेडकरनगर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती पर भाजपा ने गुरुवार को जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत जिला मुख्यालय के लोहिया सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भाजपा क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार पटेल और विषय प्रवर्तक पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी रहे। विषय प्रवर्तक के रूप में व्याख्यान और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव और संचालन आनंद श्रीवास्तव ने किया।

IMG-20260702-WA0819

मुख्य अतिथि विनोद कुमार पटेल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का बाल्यकाल कोलकाता में बीता। उन्होंने इंग्लैंड के प्रतिष्ठित विद्यालय से बैरिस्टर की डिग्री हासिल कर कोलकाता हाईकोर्ट की वकालत में प्रतिष्ठा प्राप्त किया। मुखर्जी जी देश की स्वतंत्रता आन्दोलन में महात्मा गांधी और सरदार पटेल से प्रभावित हो कर कूदे। जवाहर लाल नेहरू की अंतरिम सरकार में मंत्री रह कर देशहित के कई कार्य किए थे। मुखर्जी जी ने देश विरोधी नेहरू - लियाकत समझौते से नाराज हो कर मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया था। मुखर्जी जी का बलिदान हमारे लिए प्रेरणादाई है।

राम मंदिर आंदोलन के नायक, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि Read More राम मंदिर आंदोलन के नायक, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

IMG-20260702-WA0817

सरकार फंड की कमी नहीं होने का दावा कर रही, सरकारी कर्मी बोले—फंड आया ही नहीं Read More सरकार फंड की कमी नहीं होने का दावा कर रही, सरकारी कर्मी बोले—फंड आया ही नहीं

भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के प्रधानमंत्री देश को अपनी जागीर समझते थे। कांग्रेस सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण की वजह से भारत को कम और पाकिस्तान को अधिक लाभ पहुंचाती थी। मुखर्जी जी ने 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जन संघ की स्थापना किया था। वर्ष 1952 के पहले आम चुनाव में जनसंघ के तीन सांसद चुने गए थे, जिनमें मुखर्जी जी भी एक थे। डॉ मुखर्जी जी की बलिदान और विचारों की जीत जम्मू कश्मीर से धारा 370 का हटना है। देश की एकता और अखंडता के लिए मुखर्जी जी ने अपना बलिदान दिया।

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सीएम का तोहफा, 60 वर्षीय महिलाओं को मिली अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना की सौगात Read More रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए सीएम का तोहफा, 60 वर्षीय महिलाओं को मिली अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना की सौगात

IMG-20260702-WA0818

सम्मेलन में मुख्य रूप से एमएलसी डॉ हरिओम पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, ज्ञान सागर सिंह, रमा शंकर सिंह, भारती सिंह, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, आनंद वर्मा, ओमकार गुप्ता, डॉ राना रणधीर सिंह, मनोज मिश्र, डॉ रजनीश सिंह, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, बाबा राम शब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, चंद्रिका प्रसाद, संजय सिंह, आत्रेय सिंह, बसन्त लाल कन्नौजिया, दशरथ यादव, सतपाल पटेल, अंजू पाण्डेय, सुनीता चौहान, संतोष सिंह, बाबा ओम प्रकाश गोस्वामी, गौतम उपाध्याय, परशुराम चौधरी, मनीष मिश्र, कुलदीप सिंह, गया प्रसाद वर्मा, राम बक्श सिंह, अमित सिंह, संजीव जायसवाल, सुमन गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें