ड्यूटी से लौट रहीं चिकित्सक डॉ. मधु जायसवाल सड़क हादसे में घायल, साथी डॉक्टर भी जख्मी।
कौंधियारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ. मधु जायसवाल सोमवार को ड्यूटी समाप्त कर घर लौटते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं।
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज।
कौंधियारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ. मधु जायसवाल सोमवार को ड्यूटी समाप्त कर घर लौटते समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं। गोहानिया के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में डॉ. मधु जायसवाल और कार चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी तेज थी कि कार को काफी नुकसान पहुंच। चिकित्सकों और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर डॉ. मधु जायसवाल का हालचाल जाना और बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई।
घटना की जानकारी मिलने पर संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आनंद त्रिपाठी, डॉ. आत्माराम, डॉ. विनोद सिंह, मंडल संयोजक अटल राय, भारतीय मजदूर संघ के प्रयागराज जिला मंत्री रविकांत, सोहेल अशरफ तथा नीरज यादव अस्पताल पहुंचे। सभी ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।
prayagraj swatantra prabhat prayagraj news Road accident uttar pradesh news accident news uttar pradesh health car accident road safety hospital news medical officer Community Health Centre Healthcare Workers Emergency Treatment Kaundhiyara CHC Dr Madhu Jaiswal Gohaniya Doctor Injured Indian Mazdoor Sangh Joint Employees Union


Comments