शिकायतकर्ता ने हेड कांस्टेबल पर धमकी देने का लगाया आरोप, वीडियो हो रहा वायरल

देह व्यापार की शिकायत करने वाले ने हेड कांस्टेबल पर कार्रवाई की मांग करते हुए हटाए जाने की किया मांग 

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

हलिया मीरजापुर। 

संवाददाता प्रवीण तिवारी

 मीरजापुर।ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के देवहट ड्रमंडगंज निवासी द्वारिका प्रसाद केशरी ने ड्रमंडगंज थाने के एक हेड कांस्टेबल पर  फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। द्वारिका प्रसाद केशरी ने बीते 29 जून को ड्रमंडगंज घाटी हनुमान मंदिर के पास तथा लहुरियादह,भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में देह व्यापार का धंधा किए जाने की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी।

 

सीएमओ का औचक निरीक्षण: पड़री में जांची ओपीडी, लैब, वार्ड व डिलीवरी रूम; शिवगढ़ अस्पताल में घटिया निर्माण व अधूरे कार्य पर ठेकेदार को फटकार, मानक पूरा होने पर ही हैंडओवर का निर्देश Read More सीएमओ का औचक निरीक्षण: पड़री में जांची ओपीडी, लैब, वार्ड व डिलीवरी रूम; शिवगढ़ अस्पताल में घटिया निर्माण व अधूरे कार्य पर ठेकेदार को फटकार, मानक पूरा होने पर ही हैंडओवर का निर्देश

वायरल हो रहे वीडियो में शिकायतकर्ता  यह कह रहा है कि देह व्यापार का धंधा करवाए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई। ऊपर से ड्रमंडगंज थाने के दीवान नारायण शर्मा दो सिपाहियों और दारोगा के साथ मेरे घर आए और धमकी देने लगे कि तुम्हें दारू गांजा के धंधे में फर्जी मुकदमा लगाकर फंसा देंगे। वीडियो में बता रहे हैं कि देह व्यापार का धंधा करवाने वाले युवक द्वारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। वायरल हो रहे वीडियो में शिकायतकर्ता कह रहा है कि हनुमान मंदिर के पास माता,बहन बेटियां जाती हैं लेकिन पास में हो रहे देह

पहली ही बारिश में खुली दावों की पोल: 'पड़री-दाढ़ीराम रोड' बनी हादसों का सबब, घटिया राजनीति की भेंट चढ़ी जनता की सुरक्षा Read More पहली ही बारिश में खुली दावों की पोल: 'पड़री-दाढ़ीराम रोड' बनी हादसों का सबब, घटिया राजनीति की भेंट चढ़ी जनता की सुरक्षा

व्यापार के धंधे से ट्रक के चालक खलासी गंदी नीयत से देखते हैं। हनुमान मंदिर के पास हो रहे गलत कार्य को बंद कराने की मांग की। शिकायतकर्ता ने हेड कांस्टेबल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए हटाए जाने की मांग की है।

मिर्जापुर में तालाब से मिले 31 पासपोर्ट घटनास्थल: तुलापुर गांव, कछवां थाना क्षेत्र, मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) क्या है पूरा मामला? Read More मिर्जापुर में तालाब से मिले 31 पासपोर्ट घटनास्थल: तुलापुर गांव, कछवां थाना क्षेत्र, मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) क्या है पूरा मामला?

शिकायतकर्ता ने हेड कांस्टेबल पर धमकी देने का लगाया आरोप, वीडियो हो रहा वायरलवहीं इस संबंध में हेड कांस्टेबल नारायण कुमार शर्मा ने बताया कि देवहट गांव निवासी द्वारिका प्रसाद केशरी ने आइजीआरएस पर आनलाइन शिकायत की थी उसी शिकायत के संबंध में पूछताछ करने के लिए बुधवार की रात एसआई पुनीत गुप्ता के साथ उनके घर पर गया था। उनके द्वारा धमकी देने का गलत आरोप लगाया जा रहा है। मेरे द्वारा शिकायतकर्ता को कोई धमकी नही दी गई थी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें