14 साल पुराने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित गिरफ्तार
यह कार्रवाई माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-21, प्रयागराज द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में की गई
प्रयागराज। थाना बहरिया पुलिस ने वर्ष 2012 से न्यायालय में विचाराधीन एक पुराने मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। यह कार्रवाई माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या-21, प्रयागराज द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में की गई।
पुलिस के अनुसार बुधवार को थाना बहरिया पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना एवं न्यायालय के निर्देशों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मु0नं0-517/12, धारा 306 भारतीय दंड संहिता (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण) से संबंधित वांछित अभियुक्त ललित कुमार सरोज पुत्र दुखीराम, निवासी ग्राम सरायसुल्तान, थाना बहरिया, कमिश्नरेट प्रयागराज, उम्र लगभग 50 वर्ष, को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उक्त मुकदमा पिछले लगभग 14 वर्षों से न्यायालय में विचाराधीन है। अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी अधिपत्र (वारंट) जारी किया गया था, जिसके अनुपालन में थाना बहरिया पुलिस ने योजनाबद्ध ढंग से कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चन्दन कुमार यादव एवं आरक्षी नीरज सिंह, थाना बहरिया शामिल रहे।
crime news prayagraj police breaking news uttar pradesh police prayagraj crime court order स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज Police Action Legal action Law Enforcement Police Arrest Absconding Accused Arrest News बहरिया थाना Wanted Accused Criminal Case Justice System Judicial Proceedings Bahariya Police Suicide Abetment Case Section 306 IPC Court Warrant Lalit Kumar Saroj Sarai Sultan Village


Comments