फीचर्ड
सिद्धार्थनगर : मैरिज हॉल में पंखे से रस्सी के फंदे से लटका मिला युवक का शव
परिवार पिछले लगभग दो महीने से मेजबान गार्डन मैरिज हॉल में किराये पर रह रहा था
सिद्धार्थनगर। जिले के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र स्थित भैसाही गांव के मेजबान गार्डन मैरिज हॉल में गुरुवार दोपहर एक 27 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सचिन विश्वकर्मा (27) पुत्र अमरनाथ विश्वकर्मा, निवासी ग्राम शंकरगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सचिन ने करीब पांच वर्ष पहले अंशु विश्वकर्मा से प्रेम विवाह किया था। दंपति की तीन वर्षीय पुत्री बनिष्का है। परिवार पिछले लगभग दो महीने से मेजबान गार्डन मैरिज हॉल में किराये पर रह रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर मिश्रौलिया थाना प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि घटना के हर पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
crime news breaking news hindi news swatantra prabhat uttar pradesh police UP News स्वतंत्र प्रभात latest update सिद्धार्थनगर Law and order forensic team local administration siddharthnagar news postmortem police investigation मिश्रौलिया थाना suspicious death Public Safety Investigation Underway Bhainsahi Village Mejbaan Garden Marriage Hall Sachin Vishwakarma Local Incident Manoh Kumar Srivastava Family Case


Comments