स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : सांसद प्रवीण पटेल।

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम विकास विभाग द्वारा विधानसभा फूलपुर के धरौली, हनुमानगंज स्थित पृथ्वी गार्डेन गेस्ट

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
हनुमानगंज प्रयागराज।
 
 
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्राम विकास विभाग द्वारा विधानसभा फूलपुर के धरौली, हनुमानगंज स्थित पृथ्वी गार्डेन गेस्ट हाउस में संकुल स्तरीय आम सभा बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फुलपुर के सांसद प्रवीण पटेल ने सहभागिता करते हुए स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण, महिला आजीविका संवर्धन तथा ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
 
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रही है, जिनका लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि समूहों के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि गांवों के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
 
सांसद ने समूह की महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने, बचत एवं ऋण व्यवस्था को मजबूत करने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर विकसित करने का आह्वान किया। ।
 
बैठक में ग्राम विकास विभाग एवं उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों के संचालन, वित्तीय प्रबंधन, बैंकिंग सुविधाओं, ऋण वितरण, आजीविका गतिविधियों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी। कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और आजीविका से जुड़े सुझाव भी प्रस्तुत किए।
 
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं, ग्राम संगठन एवं संकुल संगठन की पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें