चक फैजुल्ला मोहल्ले में जलभराव से जनजीवन प्रभावित,बीमारियों का बढ़ा खतरा
बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नैनी, प्रयागराज। नैनी क्षेत्र के चक फैजुल्ला मोहल्ले में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे स्थानीय लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मोहल्ले की सड़कों और गलियों में पानी जमा रहने के कारण लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव के कारण गंदगी और दुर्गंध फैल रही है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जलकल विभाग और संबंधित अधिकारियों द्वारा समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और जलकल विभाग से मांग की है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर जलभराव की समस्या का जल्द से-जल्द स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित बीमारियों के खतरे से बचाव हो सके।


Comments