जिम्मेदारों की लीपा-पोती में फर्जी हाजिरी लगाने वाले रोजगार सेवक कथित पत्रकार सुनील राव के हौसले बुलन्द

जिम्मेदारों की लीपा-पोती के कारण अब तक अटकी पड़ी अधर में कार्यवाही, रोजगार सेवक सुनील राव एससी-एसटी एक्ट कानून को बनाया ढाल लगा रहा फर्जी हाजिरी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम पंचायत नरहरपुर में मनरेगा कार्यों में फर्जी हाजिरी लगाए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि बिना कार्य कराए श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की गई। इस मामले में ग्राम पंचायत सचिव पंकज सिंह, प्रशासक (प्रधान) तथा रोजगार सेवक सुनील कुमार राव की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार,फर्जी हाजिरी को लेकर स्थानीय समाचार पत्र में खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद संबंधित पत्रकार पर दबाव बनाने और खबर का प्रतिशोध लेने के उद्देश्य से एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराने की साजिश रची जा रही है।
 
समाचार के अनुसार,मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई थी,लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि विभाग की निष्क्रियता से संबंधित कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है । विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम पंचायत नरहरपुर में बीते दिनों में बीना कार्य कराए पटल पर फर्जी हाजिरी लगाई गई थी। सचिव पंकज सिंह व प्रशासक (प्रधान) की सांठ-गांठ में रोजगार सेवक द्वारा उपस्थिति पंजिका पर कार्ड धारकों की फर्जी उपस्थिति दर्ज की गयी थी । विभाग द्वारा कार्रवाई न करने पर सचिव व रोजगार सेवक सुनील कुमार राव के हौसले बुलंद हैं ।और एससी-एसटी दर्ज करवाने की धमकी दे रहा है।
 
सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायत नरहरपुर भ्रष्टाचार की खबर पिछले कुछ साल पहले सम्मानित समाचार पत्र के संवाददाता द्वारा प्रमुखता से उजागर किया था । सचिव व रोजगार सेवक भ्रष्टाचार की खबर से क्षुब्द होकर सम्मानित पत्रकार के खिलाफ शिकायती पत्र देकर फर्जी मुकदमे में फसाने की साजिश किया था ।पुलिस जांच मे शिकायत निराधार पाया गया था। सवाल यह है कि नशे में मस्त सचिव पंकज सिंह अपने काले कारनामों को छुपाने हेतु पत्रकार पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का साजिश करेगा या विभाग नशेड़ी सचिव पंकज सिंह व रोजगार सेवक पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें