मारपीट के दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं।
प्रयागराज। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पूरामुफ्ती थाना पुलिसने मारपीट और बलवा के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं।
पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर बुधवार को थाना पूरामुफ्ती और एसओजी नगर की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के बमरौली मोड़ स्थित शुद्ध डेयरी के सामने गली में घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो. एहतेशाम (25 वर्ष) पुत्र सगीर अहमद तथा अबु उजैफा (19 वर्ष) पुत्र समसुलेन, दोनों निवासी अहमदपुर असरौली, थाना पूरामुफ्ती, प्रयागराज के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक दोनों अभियुक्त थाना पूरामुफ्ती में दर्ज मु0अ0सं0 81/2026 के तहत धारा 191(2), 191(3), 190, 109, 351(2) एवं 324(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के मामले में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की भी बढ़ोतरी कर दी गई।
crime news breaking news uttar pradesh police prayagraj crime स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज illegal pistol Police Action Law Enforcement Assault Case Arrest News Criminal Arrest Wanted Accused पूरामुफ्ती थाना .315 Bore Pistol Arms Act Police Operation BNS case Puramufti Police Live Cartridges SOG Prayagraj Mohammad Ehtesham Abu Uzaifa Ahmadpur Asrauli Weapon Recovery


Comments