अटल आवासीय विद्यालय बेलहट प्रदेश में प्रथम, छात्रों व शिक्षकों को किया गया सम्मानित
साथ ही लंबित निर्माण कार्य 10 दिन में शुरू कराने और अतिरिक्त खेल मैदान के लिए प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए
ब्यूरो प्रयागराज- मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में गांधी सभागार में अटल आवासीय विद्यालय बेलहट (कोरांव) की शैक्षिक गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं को लेकर मंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे प्रदेश के सभी अटल आवासीय विद्यालयों में इसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
मंडलायुक्त ने कक्षा-10 के टॉपर हर्षित (96.6%) और छात्राओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मोनिका (92.2%) को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने, छात्रों के व्यक्तित्व विकास, पब्लिक स्पीकिंग, डिबेट, निःशुल्क कोचिंग तथा विद्यालय की सुरक्षा, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही लंबित निर्माण कार्य 10 दिन में शुरू कराने और अतिरिक्त खेल मैदान के लिए प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए।
education news स्वतंत्र प्रभात प्रयागराज उत्तर प्रदेश Atal Residential School academic excellence छात्र सम्मान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा Debate Competition UP Education कोरांव अटल आवासीय विद्यालय बेलहट Soumya Agarwal बोर्ड परीक्षा परिणाम हर्षित टॉपर मोनिका शिक्षकों का सम्मान विद्यालय प्रथम Public Speaking School Achievement


Comments