भीम आर्मी के अतुल वाल्मीकि को पुलिस ने किया घर में नजर बंद 

बिना लिखित आदेश के किसी व्यक्ति की स्वतंत्र आवाजाही पर रोक लगाना उचित नहीं है ।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली। मेरठ की पीड़िता ललिता गौतम के परिवार से मिलने जा रहे सांसद एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आज़ाद के कार्यक्रम से पूर्व बरेली में भीम आर्मी के नेता अतुल वाल्मीकि को बीती रात से उनके आवास पर पुलिस ने घर में ही नजर बंद कर उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया है।
 
अतुल वाल्मीकि ने बताया  किसी भी नागरिक या सामाजिक कार्यकर्ता को बिना किसी स्पष्ट कानूनी आदेश के उसके घर में रोकना लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है। लोकतंत्र में अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाना और पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना कोई अपराध नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन के पास कोई वैधानिक आदेश है तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए। बिना लिखित आदेश के किसी व्यक्ति की स्वतंत्र आवाजाही पर रोक लगाना उचित नहीं है ।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें