त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल को मिले नए प्रभारी उपाधीक्षक

डॉ. उमेश कुमार ने संभाला कार्यभार

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

त्रिवेणीगंज (सुपौल): अनुमंडलीय अस्पताल में नए प्रभारी उपाधीक्षक के रूप में डॉ. उमेश कुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। सिविल सर्जन द्वारा जारी आदेश के तहत उन्हें निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) का भी दायित्व सौंपा गया है, जिसके साथ अस्पताल की वित्तीय शक्तियां भी उनके अधीन रहेंगी।


डॉ. उमेश कुमार की नियुक्ति अस्पताल के पूर्व प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. इंद्रदेव यादव के 30 जून को सेवानिवृत्त होने के बाद वरीयता के आधार पर की गई है।

कार्यभार संभालने के बाद डॉ. उमेश कुमार ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाना होगी। उन्होंने बताया कि सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की समय पर उपस्थिति एवं नियमित ड्यूटी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार मिल सके।

उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग कर अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अस्पताल कर्मियों ने भी उनसे बेहतर कार्य व्यवस्था की उम्मीद जताई है।

आपातकाल के 51 वर्ष होने पर मशाल जुलुस का हुआ आयोजन Read More आपातकाल के 51 वर्ष होने पर मशाल जुलुस का हुआ आयोजन

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें